March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

चांफी मचान रेस्तरां में रिवरसाइड फिएस्टा पर दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

0
1002519409
012 013
111 222 333

स्थानीय उत्पादों एवं लोकल उत्पादकों को मिला मंच और पहचान

मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने कार्यक्रम में महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

नैनीताल। चांफी मचान रेस्तरां में रिवरसाइड फिएस्टा कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों एवं लोकल महिलाओं द्वारा बनाई गई हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बता दे यह कार्यक्रम स्थानीय कारीगरों, विशेषकर महिलाओं के हस्तशिल्प और उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य और मुख्य फोकस स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग और लोकल महिलाओं के हस्तकला कौशल को प्रदर्शित करना था। इससे न केवल आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।मुख्य अतिथि नवीन वर्मा ने महिलाएं द्वारा हाथों से बनाए गए उपकरणों की प्रशंसा करते हुए स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने पर जोर दिया और सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए कारीगरों को प्रोत्साहित किया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक समर्थन प्रदान किया।हमारा मानना है कि भविष्य में ऐसे और आयोजन स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। इस मौके पर क्षेत्र के लोग और गणमान्य लोग मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *