September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रविन्द्र बाली का

0
1002513323
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विधायक सरिता के नेतृत्व में भाजपा मंडल ने किया स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी के राज्य अतिथि गृह सभागार में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रविन्द्र बाली के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर विधायक सरिता आर्या एवं भाजपा मंडल नैनीताल द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा की गई। अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया द्वारा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य द्वारा जिला अध्यक्ष रविंद्र को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली को सम्मानित किया गया । जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। एस सी एस टी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष के एल आर्य जी एवं बाल्मीकि समाज के राजन कुमार जी , गिरीश भैया सरपंच, मनोज कुमार पूर्व सरपंच द्वारा पगड़ी बांधकर जिला अध्यक्ष का सम्मान किया गया। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडी सलाहकार मनोज जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, मंडल महामंत्री हरीश राणा, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ड़ौंडियाल, द्वारा भी स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में जोगा राम जी , प्रेम सागर, श्याम सिंह, गिरीश भैया सरपंच, मनोज कुमार, सी पी धूसिया, को विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में शैलेन्द्र बरगली,रितुल कुमार,आशु उपाध्याय, ललित ढैला, मीरा बिष्ट, सभासद पुरन बिष्ट, गजाला कमाल, ललिता दफौटी, काजल आर्या, भुवन राम, डॉ भुवन आर्या, गौरव हार्पर, मनोज पंत, प्रियांश आर्या, युवराज करायत, अतुल पाल, विजय कुमार, फैजल कुरैशी, द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *