September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर दिखाए सरकार अपनी संवेदना: जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

0
1002508861
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा है कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सुशीला तिवारी में आए दिन मरीज हलकान रहते हैं वही भवाली का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफ र सेंटर बना हुआ है।
बिष्ट के मुताबिक मरीजों की लंबी कतारें, प्रतीक्षा और मर्ज की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहाँ तक कि गंभीर मामलों के मरीज़ों को भी लापरवाही से लिया जा रहा है। मरीजों को आगे रेफेर कर दिया जाना अब आम बात हो गई है। ऐसे में मरीज़ प्राइवेट अस्पतालों की तरफ़ रुख़ करने को मजबूर है। गरीब जरूरतमंद आदमी प्राइवेट अस्पतालों में अपने इलाज के अभाव में दम तोड़ रहा है।बिष्ट ने कहा यह अस्पताल सिफऱ् हाथी दाँत की तरह शोपीस हैं। बिष्ट ने कहा कि भवाली के दुगई स्टेट के सेना से रिटायर खीम राम अपनी व्यथा बताते हुए आँसू बहाने लगते हैं जिन्होंने देश के लिए तीन लड़ाईयां लड़ी हैं वे अपनी पदक दिखाकर रो रहे हैं जब उनके भाई बसंत लाल को सुशीला तिवारी हल्द्वानी से बरेली और के लिए रेफ र किया फि र एमस ऋषिकेश तक अस्पताल में इलाज न मिल पाया।बस रेफेर कर आगे भेज दिया गया। असफ ल लौटे खीम राम ने बड़े दु:ख से अपनी व्यथा बतायी कि किस प्रकार मरीजों को सारी रिपोर्ट ठीक है कह कर चलता किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड जैसी स्कीमे भी फेल हो रही है और बीस बाईस रुपये का सरकारी पर्चा चिकित्सा के नाम पर सिफऱ् धोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *