September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्वती प्रेमा जगाती मे हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

0
1002499597
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ।नगर के दुर्गापुर क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में वीरवार को विद्यालय प्रांगण में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष भर में हुए शैक्षिक, शारीरिक तथा सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सममानित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलबधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। हमारा विद्यालय केवल शैक्षिक ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक व नैतिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गत वर्ष में विद्यालय ने शैक्षिक परिणामों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं में जो उपलबधियाँ अर्जित की हैं वे अत्यंत प्रशंसनीय हैं और यह संपूर्ण हिमालय क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि पुरुस्कार ही अनन्य प्रेरणा के स्तोत्र हैं। विद्यार्थियों की यह कामयाबियां शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। ऐसे पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सममानित किया गया। सममान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास एवं प्रसन्नता झलक रही थी। समारोह में हिंदी सुलेख, अंग्रेजी सुलेख, निबंध, वाद विवाद, भाषण, वैदिक गणित, गीत, देशभक्ति गीत आदि बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ साथ चित्रकला तथा खेलकूद की विविध प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सममानित किया गया । विद्यालय में सदन स:आयोजित प्रतियोगिता के तीनो वर्गों के छात्रों को सममानित किया गया जिनमें कमल आर्या, अनिकेत कुमार, गन्धर्व चिकारा,आयुष कुमार सिंह, मोहित पंचाल, रुद्राक्ष जोशी,रूद्र सिसोदिया, गुरु चौधरी, अनिकेत कुमार,अर्पित राठोर, मनन शर्मा, यशवर्धन, वेदांत पधान, रोहित कुमार, देव चौहान,अमृत्यम पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, आर्यन सिंह,अमृत गर्ग, आदित्य सिंह, तन्मय डालाकोटी, शरद देव आदि को प्रथम स्थान के लिए सममानित किया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा समेत तीनो अनुभागों के समन्वयक अरुण, डा माधव प्रसाद त्रिपाठी, अतुल पाठक,डा दिनेश नयाल,पवन सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *