September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1002496324
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

किसान इंटर कॉलेज पीरूमदारा मे

विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रामनगर नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा ” अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मे किसान इंटर कॉलेज रामनगर मे विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर मे सचिव द्वारा बताया गया इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करना है। साथ ही उनके हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता है। शिविर मे सचिव द्वारा नया सवेरा योजना भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, बैंक PO आदि) और तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने की एक योजना थी, जिसका उद्देश्य उन्हें सशक्त बनाना और सरकारी व निजी क्षेत्र की नौकरियों में भागीदारी बढ़ाना था, के बारे मे बताया गया।।शिविर मे यह भी बताया की किसी भी कानूनी सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 मे संपर्क कर सकते है । शिविर मे सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापो बारे में बताया गया तथा शिविर में महिला प्रतिकार योजना के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई ,यदि किसी भी व्यक्ति को यदि किसी भी तरह की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर
शिविर मे यशवंत कुमार, अमिता लोहनी,जीवन सत्यवली पीएलवी अन्य शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *