September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी की पदोन्नति हुई

0
1002336856
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर

नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी का किया आयोजन

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ ने कंधे पर अलंकार लगाकर दी बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल।क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा उनके कंधों पर अलंकार सुसज्जित किए गए, इसके पश्चात् उनके द्वारा क्षेत्राधिकारी के पद पर रहते हुए किए गए कार्य की सराहना करते हुए, अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई। बता दे दीपशिखा अग्रवाल वर्ष 2017 बैच की पीपीएस अधिकारी है। अपने सेवा काल के दौरान जनपद ऊधम सिंह नगर, एस पी आर विजिलेंस तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पद पर तैनात रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी क्राईम डॉ जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल हरकेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *