September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एनसीसी ग्रुप मुखयालय का वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ ने किया निरीक्षण

0
1002309072
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में एनसीसी ग्रुप मुखयालय नैनीताल का बुधवार को वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ (एवीएसएम,एनएम) ने भ्रमण किया।
उनके आगमन पर ५-उत्तराखंड नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेट्स द्वारा सुसज्जित परेड के माध्यम से भव्य गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर कमोडोर बलराजेश सिंह ने वाइस एडमिरल धनखड़ को ग्रुप मुखयालय द्वारा संचालित विविध प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इन गतिविधियों में ड्रोन संचालन एवं परीक्षण, रोइंग सिमयुलेटर, फ ायरिंग, सिमियुलेटर, रॉक क लाइबिंग, शिप मॉडलिंग व स्लिथरिंग व ट्रेकिंग तथा जलक्रीड़ा प्रशिक्षण मुखय रूप से शामिल हैं। ये सभी आधुनिक तकनीकी संसाधनों से युक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं।
वाइस एडमिरल धनखड़ ने भ्रमण के दौरान एनसीसी कैडेट्स से संवाद किया तथा उनके अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना की सराहना की। कैडेट्स द्वारा ड्रोन संचालन एवं फायरिंग सिमियुलेटर का अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया जिसने वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ को काफी प्रभावित किया। उन्होंने एनसीसी ग्रुप मुखयालय नैनीताल में संचालित व उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आधुनिक सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केंद्र देश के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ एनसीसी ग्रुप मुखयालयों में से एक है। उन्होंने ग्रुप कमांडर कमोडोर बलराजेश सिंह तथा उनके अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और प्रयासों की सराहना की।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल धनखड़ ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था नहीं बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। एनसीसी युवाओं में चरित्र निर्माण व नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना का विकास करती है। आप सभी में अपार संभावनाएं हैं। आत्मविश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ें व देश आप पर गर्व करेगा।इस अवसर पर मुखय रूप से
कर्नल कुणाल सर्वे प्रशिक्षण अधिकारी एनसीसी ग्रुप मुखयालय नैनीताल, नवीन सिंह ढैला मुखय प्रशासनिक अधिकारी,
कैप्टन मृदुल शाह (भारतीय नौसेना) कमान अधिकारी, उत्तराखंड नेवल यूनिट एनसीसी कर्नल बी. एस. खडक़ा कमान अधिकारी ७९ उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, बी. के. घिल्डियाल प्रशासनिक अधिकारी, जया कलाकोटी, विवेक सिंह, मयंक डिमरी, परवेज अहमद, राजेंद्र रावत, राजू तथा राकेश जोशी सहित ग्रुप मुखयालय के अन्य अधिकारीगण, एनसीओ एवं कर्मचारीगढ़ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *