September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी मे

0
1002262434
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने पुलिस लाइन नैनीताल के भव्य परेड का किया आयोजन

और जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं शाखा प्रभारियों को “ग्राउंड जीरो पर परफॉर्मेंस कें दिए निर्देश

यातायात व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों को विजिबल पुलिसिंग के दिए निर्देश

बेहतर पुलिसिंग/परफॉर्मेंस देने वाले थाना अध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट और निरीक्षक सुनील कुमार सहित

25 पुलिस कार्मिकों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 शुक्रवार की भव्य परेड का आयोजन किया गया। जवानों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता और वेपन हैंडलिंग का आंकलन किया गया। उसके पश्चात एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में नैनीताल पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, शाखा एवं चौकी प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी की शुरुआत में एसएसपी नैनीताल ने अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। और जनपद में बेहतर पुलिसिंग करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले

थाना अध्यक्ष टैली लाल मनोज नयाल, कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट और सुनील कुमार सहित

25 कार्मिकों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची

प्रकाश मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल, दीपक बिष्ट एसएसआई मल्लीताल, उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा चौकी प्रभारी ज्योलिकोट,
उपनिरीक्षक रविन्द्र राणा-थाना काठगोदाम, उपनिरीक्षक सुनील धानिक चौकी प्रभारी पीरूमदारा, उ०नि० सुनिता कुंवर, प्रभारी महिला हैल्पलाईन
अपर उपनिरीक्षक यातायात प्रकाश सिंह नगरकोटी–यातायात सैल हल्द्वानी, अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार थाना तल्लीताल
हे०कानि० तालिब हुसैन थाना रामनगर, हे०कानि० प्रेम नेगी- थाना भीमताल, हे०कानि० मंजीत सिंह, थाना-चोरगलिया, हे०कानि० गणेश राम-पुलिस लाईन नैनीताल, कानि० योगेश कुमार-थाना काठगोदाम, कानि० भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा-एस०ओ०जी०, कानि० संतोष बिष्ट-एस०ओ०जी०, कानि० राजेन्द्र जोशी- चौकी भुजियाघाट, कानि० चालक दीपक जोशी चौकी भुजियाघाट,
कानि० धर्मेन्द्र साहनी चौकी ज्योलिकोट, कानि० नरेन्द्र धामी साईबर सैल, कानि० बलवंत सिहं-थाना मुखानी, कानि० चालक सुरेन्द्र नैनवाल थाना बनभूलपुरा, कानि० विरेन्द्र गोले – थाना भीमताल, कानि० विनोद कुमार, सूचना सैल हल्द्वानी, कानि० सुनील टम्टा, पुलिस लाइन। को सम्मानित किया गया।

अपराध समीक्षा के दौरान अधीनस्थों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:–

▫️ अपराधों पर अंकुश लगाएं, ग्राउंड जीरो पर पुलिसिंग की जाय।

▫️कर्मचारियों के वेलफेयर पर फोकस करते हुए कर्मचारियों का यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति समय पर भुगतान किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी कर्मी की यदि वेतन विसंगति हो तो उसका शीघ्र समाधान करें।पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को कानून व्यवस्था की सख्ती से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। गुंडा प्रवृत्ति/अराजक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हो, पीड़ित को न्याय मिले।निरोधात्मक कार्यवाही–एनडीपीएस आबकारी, जुआ व अन्य अधिनियमों के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करें।
सभी क्षेत्राधिकारी अपराध समीक्षा बैठक से पूर्व अपने स्तर पर भी सर्किल के थानों की समीक्षा कर लें। आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनजर सभी थाना प्रभारी जनपद में प्रत्येक थाना क्षेत्र( विशेषकर पर्यटन स्थलों) में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखें। प्रभावी डाइवर्जन, स्टॉपेज प्वाइंट, पार्किंग एरिया पर फोकस करें। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं चौकी इंचार्ज टी०पी० नगर को निर्देशित किया गया कि बेलबाबा से सुशीला तिवारी तक कोई भी वाहन अनावश्यक खड़ा न रहे।
सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक लेकर यातायात व्यवस्था को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली समस्याओ पर जोर दें और उसका समाधान निकालें। छात्रों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए स्कूल खुलते और बंद होते समय क्षेत्र की चीता मोबाइल को प्रभावी रखने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर गोष्ठी में एसपी क्राइम/यातायात डॉ०जगदीश चन्द्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र शर्मा, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी/पीएसी प्रभारी/सडर्फ एस डी आर एफ प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *