September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल और सभासद के बीच हुआ विवाद

0
1002254291
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अध्यक्ष ने बुलाई पुलिस सभासदों में आक्रोश

नैनीताल। सरोवर नगरी में शाम लगभग 4:30 बजे पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ऑडिट कर्मचारियों के साथ अपने कार्यालय में वार्ता कर रही थी। सभासद लता डफोटी ने बताया वह अचानक उनके कार्यालय में दरवाजा खोलकर जाती हैं तो अध्यक्ष महोदया उन पर भड़क पड़ती हैं। कहती है मीटिंग चल रही है तो उनका कहना है मैंने कहा मैं बैठ जाऊं तो अध्यक्ष महोदय द्वारा कहां गया मीटिंग चल रही है जबकि उनके बगल में उनकी एक रिश्तेदार बैठी थी। उसके बाद वह बाहर चली जाती हैं और थोड़ी देर बाद अन्य साथी सभासदों के साथ फिर उनके कार्यालय में पहुंचती हैं और वहां फिर कुछ होता है सभी सभासद गुस्से में बाहर निकल आते हैं इस दौरान बाहर कार्यालय में लगा शीशा टूटने की आवाज आती है। अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल का आरोप है के इन सभासदो द्वारा वह शीशा तोड़ा गया है और पालिका संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। और अध्यक्ष द्वारा कोतवाली से पुलिस बुला ली गई जिसको लेकर सभासदों में आक्रोश है उनका कहना है परिवार का मामला था तो अध्यक्ष महोदया द्वारा पुलिस क्यों बुलाई गई। सभासदों का कहना है बाहर निकलते समय वह शीशे पर टकराए और शीशा टूटा जानबूझकर नहीं तोड़ा गया है। डफोटी का कहना है अगर इतनी ही महत्वपूर्ण बैठक थी तो बाहर चपरासी द्वारा उनको रोका जाना चाहिए था लेकिन उन्हें आने से किसी ने नहीं रोका एक सभासद उस मीटिंग में नहीं बैठ सकती लेकिन बाहर वाला बैठ सकता हैं। सभासद लता डफोटी के फोन पर सभी सभासद नगर पालिका में एकत्र हो गए और अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल द्वारा की गई अभद्रता का सभी के द्वारा विरोध किया गया। अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल पर सभासद डफोटी ने क्या आरोप लगाए , सभासदों ने कहा उनका अपमान नहीं सहा जाएगा। और प्रातः 11:00 बजे सभी सभासद नगर पालिका कार्यालय में एकत्र होकर उनके साथ हो रहा है अपमान का विरोध करेंगे अब देखना यह है कि कल यह घटनाक्रम क्या रूप लेता है। बता दे इतना कुछ होने पर भी अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल मीडिया से दूर रही और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *