September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नवनियुक्त एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने प्रेस वार्ता में कहां

0
1002067344
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

पदभार ग्रहण करने के उपरांत नैनीताल पुलिस कार्यालय का किया भ्रमण

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें क्या कहा एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ ने

oplus_8388608

नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार पुलिस लाइन सभागार में नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा पुलिस और समाज को मिलकर कम से कीर्तन मिलाकर चलना है उससे ही समझ में सुधार होगा और पुलिस को समाज के बीच में जाकर काम करना होगा और अभी हमारी पहली प्राथमिकता दो दिवसीय भ्रमण पर आ रही देश के राष्ट्रपति कार्यक्रम है। साथ ही महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नशे के तस्करों और उनके नेटवर्क पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे के तस्करों पर कार्यवाही के साथ साथ, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। ड्रग्स, साईबर ठगी और महिला सुरक्षा आज की बड़ी चुनौतियाँ हैं। इनसे निपटने के लिए नैनीताल पुलिस हर स्तर पर तत्पर रहेगी। साईबर ठगों के खिलाफ सघन कार्रवाई होगी, जागरुकता चलाये जाएंगे ताकि जनता का विश्वास और मजबूत हो।

आपको बता दें 2014 बीच के आईपीएस अधिकारी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी की प्रथम पोस्टिंग एसपी चमोली रही उसके बाद वह अल्मोड़ा के एसएसपी बने और वहां से स्थानांतरण होकर उधम सिंह नगर के एसएसपी लगभग 3 साल रहे। और शासन ने उनको नैनीताल की कमान सौंपी है। एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ प्रेस वार्ता से पूर्व उन्होंने मां नैना देवी मंदिर में जाकर मां का आशीर्वाद लिया और उसके पश्चात उन्होंने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से शिष्टाचार मुलाकात की और साथ ही आगामी वीवीआईपी भ्रमण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उसके पश्चात एसएसपी कार्यालय नैनीताल का भ्रमण किया और शाखा प्रभारियों के साथ वार्ता की। सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा पूर्ण मनोयोग के साथ शाखा संबंधित कार्यों/दायित्वों का सफलतापूर्वक संपादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *