September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला पंचायत विभाग द्वाराराष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अन्तर्गत

0
1002055377
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

हल्द्वानी नैनीताल। जिला पंचायत विभाग द्वारा
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अन्तर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल मा० उपाध्यक्ष एंव मा० सदस्यों का 05 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), काठगोदाम, हल्द्वानी में सोमवार प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। जिसमें अध्यक्ष दीपा दरमवाल , उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार और सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का आरंभ किया गया। इस दौरान
मुख्य विकास अधिकारी अनामिका को जिला पंचायत सदस्यगणों द्वारा अपना परिचय दिया गया एवं मा० सदस्यों ने जनता के प्रति अपना दायित्व बताया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी अनामिका द्वारा प्रशंसा की गयी। प्रशिक्षण में मौजूद आज के मास्टर ट्रेनर दिनेश महतौलिया द्वारा त्रीस्तरीय पंचायत के बारे में विस्तार में बताया गया। पुष्पा काण्डपाल, मनरेगा लोकपाल भी प्रशिक्षण भी मौजूद थी जिनके द्वारा बैठक में मनरेगा विभाग से सम्बन्धित नितियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान दिनेश महतौलिया द्वारा उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 आदि के बारे में विशेष बिन्दुओं पर वार्ता की गई। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी द्वारा अपना विभाग से सम्बन्धित योजना जैसे सौन्दर्याकरण, होम स्टै, होटल एडवेन्चर स्पोर्टस, हार्टिकल्चर एवं वीर चन्द्र सिंह गड़वाली योजना सम्बन्धित प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। जिला उद्योग केन्द्र प्रबन्धक द्वारा भी विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह रावत, परियोजना प्रबन्धक, उरेडा द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। अन्त में प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यगण / अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का मा० अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने धन्यवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम में महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नैनीताल द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया। जिसमें निम्न कर्मचारी द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। ऋचा जोशी कार्य अधिकारी, शिवराज सिंह बिष्ट वित्तीय परामर्शदाता, विजय कुमार सिंह बिष्ट कर-अधिकारी, गोविन्द सिंह भौर्याल लेखाकार, अनिल बहादुर चन्द प्रधान सहायक आदि कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का संचालन अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार और हेमन्त बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *