September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस 3 ग्रीन आर्मी के सदस्यों द्वारा

0
1002050798
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते मैं चलाया सफाई अभियान

आस्था का दिखावा करने वाले लोगों ने भगवान की मूर्तियों को फेका कूड़े में

नैनीताल। सरोवर नगरी में एस 3 ग्रीन आर्मी के सदस्यों द्वारा सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते, पानी के स्रोत के आस पास, मल्लीताल, नैनीताल में सफाई अभियान गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। गोविंद ने बताया आज भी बहुत दुख हुआ यहां लोगों की आस्था को कूड़े में पड़ा देख साल भर पूजा करने के बाद लोग भगवान को घर से बाहर कूड़े में फेक देते हैं ये कैसी आस्था है जिस भगवान से अपने सब दुख दर्द हरने को पूजा पाठ करते हों उसी भगवान को इस तरह जंगलों में गंदगी में फेक आते हो मत करो ये दिखावा जब मूर्ति घर में रखने की हैसियत नहीं है तो मत लाओ घर में मत अपमान करो अपने भगवान का अपने धर्म का।
आज हम लोगों ने उस जगह एक पानी का जलकुंड बनाया है जिसमे हमने सारी मूर्ती पानी में रखी है ताकि जल्द ही वो गल के मिट्टी बन जाए
और सभी से निवेदन है कि अगर आप वहां मूर्ती रखो तो उसी जलकुंड में रखे और बाकी सामग्री के लिए वहां एक गड्ढा भी बनाया गया है तो बाकी सामान आप लोग उसी में ही डाले। इस मौके पर अभियान में गोविंद प्रसाद, शूरवीर सिंह, रवि कुमार
सुरेश चंद्रा, सहित स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *