September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शोध छात्रा फौजिया की पी एच डी मौखिक परीक्षा हुई संपन्न

0
1002048341
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में शोध छात्रा फौजिया की पी एच डी मौखिक परीक्षा संपन्न हुई , उन्होंने अपना शोध कार्य
वाणिज्य विभाग राजकीय महाविद्यालय बाजपुर के डॉ.मनप्रीत सिंह के निर्देशन मे पूर्ण किया। फौजिया की मौखिकी परीक्षा वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर नैनीताल में सम्पन्न हुई, उनकी मौखिक परीक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय,अलीगढ़ के प्रोफेसर एस एम इमामुल हक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ली गई। फौजिया ने डॉक्टरेट की उपाधि का श्रेय अपने पिता शमीम अहमद और अपनी माता तबस्सुम को भी दिया है।उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सहयोग के बिना थीसिस का काम पूरा करना संभव नहीं था। इस मौके पर प्रोफेसर अतुल जोशी, संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय, डा.मनप्रीत आंतरिक परीक्षक , डॉ. आरती पंत, डॉ.विजय कुमार,डॉ. ममता जोशी, डॉ.विनोद जोशी,डॉ.निधि वर्मा ,डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ.हिमानी जलाल, डॉ.पूजा जोशी, डॉ.तेज प्रकाश,डॉ. रितिशा शर्मा,डॉ. गौतम रावत, डॉ.मैराज और डॉ. ताबिश ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *