September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने मांगे वोट

0
1000168006
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष की उम्मीदवार जीवन्ती भट्ट द्वारा अपने समर्थको के साथ सुबह नगर पालिका कार्यालय, जल संस्थान, विद्युत कार्यालय, स्टेट बैंक परिसर मैं जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांगे उसके पश्चात विधायक कालाढूंगी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत मैं भाजपा प्रत्याशी जीवन्ती भट्ट के साथ मल्लीताल बाजार में डोर टू डोर संपर्क किया

गया उसके पश्चात सूखाताल वार्ड में एक नुक्कड़ सभा की गयी उसके पश्चात तल्लीताल बाजार क्षेत्र में प्रचार कर वोट मांगे इस दौरान क तल्लीताल में नुक्कड़ सभा की गयी मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने जनता को बताया

कि 2022 में जब वे शहरी विकास मंत्री रहे थे तब उनके द्वारा नैनीताल को 12 करोड़ रुपए शहर के विकास के लिए दिए गए थे जिसमें से केवल 5 करोड़ का ही उपयोग किया गया

बाकी के लिए कोई कार्यवाही नहीं हो पाई और ना ही उसे लाने का प्रयास किया गया। मंत्री जी ने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार,राज्य में भाजपा सरकार लेकिन नैनीताल में चेयरमैन भाजपा का नहीं होना भी एक नैनीताल की जनता के लिए दुर्भाग्य है।

मंत्री बंशीधर भगत ने नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों को यह भी आश्वाशन दिया कि अगर इस नैनीताल में चेयरमैन भाजपा का आया तो वह एक माह के अंदर ही कर्मचारियों को उनका लंबित वेतन, पेंशन एवं ग्रेच्युटी का भी भुगतान करेंगे। इस मौके पर विधायक सरिता आर्य, चुनाव प्रभारी कमल नयन,सह प्रभारी योगेश रजवा,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, शांति मेहरा,विक्रम सिंह रावत,ज्योति ढौंडियाल,गजाला कमाल,रोहित भाटिया,अलका जीना,मीनू बुधलाकोटी,मंजू रौतेला, प्रोफेसर ललित तिवारी,कमलेश ढौंडियाल, दिग्विजय बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट कलावती असवाल, के एल आर्या, संतोष आर्या,दया किशन पोखरिया,दीवान बिष्ट,संतोष साह, आशीष बजाज,विमल सिंह बिष्ट,मोहित लाल साह,विकास जोशी, विक्की राठौर,आरती बिष्ट, साक्षी, हरीश भट्ट, गायत्री बिष्ट, विजय कुमार, फैसल कुरैशी, विवेक शाह, कमर खान, मोहित आर्य, किशन पांडे, विमला अधिकारी,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *