November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तल्लीताल बाजार वार्ड सभासद गीता उप्रेती ने एसएसपी को पत्र देकर

0
1001429973
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अवैध पार्किंग को हटाने की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार मुख्य द्वार और हिमालय होटल जाने वाले मार्ग नो पार्किंग जॉन पर सदैव वाहन खड़े रहते हैं वार्ड की सभासद
गीता उप्रेती ने मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई कर वाहन हटाने की अपील की है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया है तल्लीताल डॉठ स्थित पुलिस चौकी के समीप मुख्य चौराहे और हिमालय होटल को जाने वाले रास्ते में अवैध रूप से पार्किंग कर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। जिससे पालिका सफाई कर्मचारियों को सफाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अवैध रूप से हो रहे वाहनों की पार्किंग को तत्काल हटवाने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में सभासद गीता उप्रेती ने कहा कि उक्त क्षेत्र में पर्यटकों के बैठने के लिए पॉइंट बनाया गया है। वाहन खड़े होने से उसका भी महत्व खत्म हो जा रहा है। और पर्यावरण मित्रों को सफाई करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और कार्य बाधित हो रहा है। क्योंकि उक्त क्षेत्र में दो पहिया और चार पहिया वाहन अवैध रूप से खड़े हो रहे हैं। सभासद गीता उप्रेती ने एसएसपी मीणा से तत्काल वाहन हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *