एटीआई में कार्यरत राजकीय वाहन चालक हरीश सिंह पपोला का हुआ निधन शहर में शोक

नैनीताल। सरोवर नगरी एटीआई में कार्यरत राजकीय वाहन चालक हरीश सिंह पपोला का निधन हो गया है वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि बुधवार की सुबह उनका दिल्ली में निधन हो गया है। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष राजकीय वाहन चालक महासंघ गोपाल सिंह अधिकारी सहित जिले जनपद के समस्त वाहन चालकों द्वारा गहरा शोक व्याप्त किया गया है साथ ही भगवान से वंदना की है कि मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

























