November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हिमालयन ग्रीन ट्रेजर यूजफुल प्लांट्स ऑफ उत्तराखंड पुस्तक वेस्टर्न हिंसलया इंडिया का

0
1001429471
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने किया

नैनीताल। सरोवर नगरी में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने हिमालयन ग्रीन ट्रेजर यूजफुल प्लांट्स ऑफ उत्तराखंड पुस्तक ,वेस्टर्न हिंसलया इंडिया का लोकार्पण किया । नैनीताल क्लब में कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन पर डॉ रावत ने सभी लेखकों को बधाई दी, हिमालय ग्रीन ट्रेजर यूजफुल प्लांट वेस्टर्न हिमालय इंडिया पुस्तक में उत्तराखंड की 1265 पौधों की प्रजातियों जो 757 कुल की है का वर्णन है जिसमें द्विबीजपत्री की 125 कुल तथा 1052 वंश ,एकबीज पत्री की 24 कुल तथा 102 वंश तथा 163 प्रजातियां शामिल है । जिम्नास्पर्म की 5 फैमिलीज 9 वंश 14 प्रजाति शामिल है । टेरीडोफ्टाइटस की 16 कुल तथा 26 वंश ,36 प्रजाति शामिल है । सभी के अपडेटेड
बोटेनिकल नाम, विवरण, उपयोग तथा वितरण इस पिस्टल में दिया गया है । पुस्तक को वनस्पति विजयन विभाग के डॉ कंचन उप्रेती ,डॉ नवीन चंद्र पांडे, गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान लद्दाख के डॉ नवीन चंद्र , यू सेक देहरादून के डॉ गजेंद्र सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी तथा फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज प्रॉफ यशपाल सिंह पांगती द्वारा लिखा गया है । पुस्तक को इंदु बुक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है । 850 पृष्ठों की पुस्तके ए कई पौधों की रंगीन चित्र दिए गए है तथा दाम 6995 है। इस अवसर मंत्री जी को शॉल उड़ाकर तथा पुष्प गुच्छ तथा 6 पौधों के फ्लायर भी भेट किए गए । पुस्तक का आमुख प्रॉफ प्रदीप के जोशी चेयरमैन एन टी ए ,पूर्व चेयरमैन यू पी एस सी न्यू दिल्ली नए लिखा है। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य , डॉ विजय कुमार डॉ मोहित रौतेला , नितिन कार्की , डॉ दीपक मेंलकनी ,निखिल बिष्ट आदि शामिल रहे । निदेशक प्रो नीता बोरा शर्मा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजय पंत नए सभी लेखकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *