November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मोहर्रम: चांद की 1 तारीख 27 जून को

0
1001428728
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कर्बला सुखाताल व इमामबाड़ा रज़ा क्लब मे परचम लगाया जायेगा अध्यक्ष: नाजिम बख्श

नैनीताल। सरोवर नगरी में मुहर्रम कमेटी की बैठक बुधवार को सदर नाजिम बक्श की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।
बैठक में सबसे पहले अखाडा कमेटी उस्ताद के निधन पर दो मिनट का शोक जताया गया। बैठक में आने वाले मुहर्रम को लेकर चर्चा हुईं जिसमे तय हुए की चाँद की एक तारीख 27 जून (शुक्रवार) को चाँद की एक तारीख होंगी उसी दिन कर्बला सुखाताल व इमामबाड़ा रज़ा क्लब मे परचम लगाया जायेगा ओर चाँद की 7 तारीख यानि 3 जुलाई (वीरवार) को जुलूस आलम सांय 6.30 बजे से रॉयल होटल से निकला जायेगा जिसके बाद रजा कलब इमामबाड़ा मे जिक्र हुसैन की महफिल होंगी ओर उसके बाद लंगर (भंडारा) होगा ओर चाँद की 8 तारीख को यानी 4 जुलाई (शुक्रवार) को आम लंगर (भंडारा) किया जायेगा ओर हर वर्ष की तरह तजियो का जुलुस चाँद की 9 तारीख यानी 5 जुलाई (शनिवार) सांय 7:00 बजे से निकला जायेगा जो अपने निर्धारित मार्ग से होता हुए रजा कलब में संपन्न होगा ओर चाँद की 10 तारीख यानी 6 जुलाई (रविवार) को यौमे अशुरा के दिन मे जुलुस हुसनी निकला जायेगा जो ढ़ोल तशों, अखाडा तथा फ तहे निसान के साथ रॉयल होटल से शुरू होगा जो इंद्रा मार्किट, बेकरी कंपाउंडए से रजा कलब में पहुंचेगा जहाँ से कमेटी की जानिब से बनाया जा रहा ताजिया ओर पीतल का मैन ताजिये के साथ जुलुस जुलुस हुसैनी, अंडा मार्किट, जय लाल शाह बाजार, बीच का बाजार, खड़ी बाजार, गारी पड़ाव मल्लीताल से कोतवाली से वापस शारदा शंघ, पुराना घोड़ा स्टैंड, गोलघर, बड़ा बाजार से इंद्रा मार्किट, रॉयल होटल, नैनीताल कलब से चीना बाबा से हाईकोर्ट रोड से होते हुए देर रात कर्बला मे संपन होगा जहां पर कमेटी द्वारा बनाया गया तजियो को सुपुर्द ए ख़ाक (दफनाया) किया जायेगा। दूसरी ओर इमाम बड़ा मे ताजिया बनाने के काम शुरू हो गया है। मुहर्रम कमेटी के महा सचिव समीर अली ने लोगो से जायदा से जायदा नियाज व जुलुस मे शिरकत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *