November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने रक्तदान शिविर मे

0
1001425918
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मां बेटे और पिता पुत्री ने किया रक्तदान

लगभग तीन दर्जन रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

नैनीताल। सरोवर नगरी में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सोमवार को राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल के रक्तकोष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल एवं जिला अस्पताल की प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. द्रौपदी गर्बियाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। क्लब द्वारा रक्तदान आयोजन में पिता- पुत्र कमल कुमार एवं आकाश कुमार तथा मां एवं बेटी भारती साह एवं गर्वित शाह द्वारा रक्तदान की शुरुआत की गई। रक्तदान करने वालों में दिव्या शाह, रक्षिता दोदियाल, बबीता शाह, मुन्ना जोशी, निशांत पंत, जितेंद्र भट्ट, दानिश, आयुष, ललित मेहता, जनक बिष्ट, भुवन भट्ट, सिद्धार्थ कुंवर, मीनाक्षी, करण सती, प्रमोद कुमार, गंगा सिंह, जिया चौधरी, भावना बिष्ट, तुषार गंगोला, चेतना शाह, दक्ष सिंह ,अतुल भगत, मनीष बिष्ट, हर्षित अधिकारी सहित 40 लोगों ने भाग लिया इसके अलावा 35 लोगों ने रक्त का अपना परीक्षण कराया।
पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल ने लेक सिटी वेलफेयर कलब के कार्यों की प्रसन्नता करते हुए कहा कि कलब नगर में सामाजिक कार्यों में बढक़र भागीदारी करते आ रहा है। जिला अस्पताल की प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. द्रौपदी गर्बियाल ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे किसी की जान को बचाया जा सकता है। क्लब की अध्यक्ष आभा शाह ने कहा कि क्लब पिछले 15 वर्षों से नगर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करते आया है,भविष्य में क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र भागीदारी करते रहेगा, उन्होंने कहा नगर में किसी भी व्यक्ति को रक्तदान की जरूरत है वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब से नि:कोच से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम संयोजक नीलम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष आभा शाह, रानी शाह, मीनाक्षी कीर्ति, दीपा पांडे, रमा भट्ट, दया कुंवर, कविता त्रिपाठी,रमा तिवारी, गीता साह, विनीता पांडे, तनु सिंह ,जया वर्मा, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, अमिता शाह, जीवंती भट्ट, मीनू बुधला कोठी, वंदना जोशी, भावना शाह, ज्योति ढोंडियाल, रेखा पंत, रेखा जोशी, डा. प्रगति जैन, खष्टी बिष्ट मीनू बुधलाकोठी, दया कुंवर, तन्नू सिंह, आदि कलब के कई सदस्य उपस्थित थे। शिविर का संचालन नीलम गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *