November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रन टू लीव संस्था द्वारा आगामी 14 सितंबर को

0
1001425028
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

रन फॉर उत्तराखंड मैराथन में दौड़ेंगे अंतरराष्ट्रीय धावक

प्रेस वार्ता के दौरान टी-शर्ट की गई लॉन्च

नैनीताल। सरोवर नगरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रन टू लिव संस्था आगामी 14 सितंबर (रविवार) को होने वाली मानसून मैराथन की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर के न्यू कलब सभागार में संस्था के संस्थापक धावक हरीश तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताते हुए टीशर्ट की लॉन्चिंग भी की। इस वर्ष की मानसून मैराथन थीम रन फॉर उत्तराखंड रखी गई है प्रतियोगिता के दिन 5 होनहार खिलाडिय़ों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी।
रन टू लिव संस्था के सचिव व अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष मानसून मैराथन का विशेष आयोजन आगामी 14 सितंबर (रविवार) को होगा और यह मैराथन का 14 संस्करण है। तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता नैनीताल फ्फलैट्स मैदान में सुबह 7 बजे से विभिन्न वर्गों क्रमश: 21 किलोमीटर 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर में आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। तिवारी के मुताबिक प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही शहर और आसपास के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे साथ ही केन्या और इथियोपिया देशों के खिलाडिय़ों के प्रतिभाग करने की भी संभावना है।
तिवारी ने बताया कि इस बार खिलाडिय़ों की सुविधा को देखते हुए दो मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएंगे। बताया कि विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी के साथ ही नगद पुरुस्कार भी दिया जाएगा जिसमें 21 किलोमीटर ओपन पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय को 25 हजार जबकि तृतीय को 15 हजार रुपये रखा गया है। इसके साथ ही अन्य वर्गों में भी विभिन्न कैटेगरी में कैश प्राइज रखा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान मानसून मैराथन के आयोजक सचिव सागर देवरारी समेत हिमांशु जोशी, धीरेन्द्र भाकुनी, सुधीर वर्मा, गोपाल नयाल, विनोद पंत, मनोज बिष्ट, रवींद्र खनका, पंकज बिष्ट, वीरेंद्र साह,हसन रजा तथा कमल जगाती आदि संस्था से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *