October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हत्या के मुख्य आरोपी सहित 06 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
1001414486
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल व मृतक की मोटरसाइकिल बरामद

नैनीताल रामनगर। कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत शाने-ए-पंजाब ढाबे के पास दो पक्षों में विवाद के दौरान सारिम पुत्र असरफ निवासी बेड़ाझाल, रामनगर की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में वादी असरफ पुत्र श्री भूरे निवासी बेड़ाझाल की तहरीर पर थाना रामनगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र को विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही की गई। क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण, तकनीकी निगरानी व मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त सिकन्दर पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस टीम

  • SHO अरुण कुमार सैनी
  • व.उ.नि. मनोज सिंह नयाल
  • उ.नि. जोगा सिंह
  • उ.नि. तारा सिंह राणा
  • उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
  • उ.नि. गगनदीप सिंह
  • उ.नि. सुनील धानिक
  • का. संजय कुमार, विजेन्द्र सिंह, अशोक कांबोज, विपिन शर्मा, महबूब आलम

पुरस्कृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, नैनीताल द्वारा सराहनीय कार्य हेतु संपूर्ण पुलिस टीम को ₹2500 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार किया जिसमें

  1. दानिश पुत्र नसीम अहमद
  2. मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर
  3. अदनान पुत्र गुलफाम अहमद
  4. मोहम्मद शाहरूख पुत्र मोहम्मद यूसुफ
  5. फैजान पुत्र मोहम्मद इसराइल – सभी निवासी वार्ड नं. 9, गुलरघट्टी, रामनगर
  6. सिकन्दर पुत्र उस्मान निवासी गल्लरघट्टी रामनगर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त सिकन्दर ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को एक युवक द्वारा परेशान किए जाने पर उसने नाराज़ होकर अपने साथियों के साथ उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार वह शाने-ए-पंजाब तिराहे पर युवक से भिड़ा और झगड़े के दौरान नुकीले हथियार से हमला कर सारिम की हत्या कर दी।

आरोपियों के पास से बरामदगी का विवरण

  • 01 अदद नुकीला हथियार (आलाकत्ल)
  • मृतक की मोटरसाइकिल नं0 UK19B-0306

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *