October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिलाधिकारी वंदना एसएसपी मीणा ने

0
1001411583
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कैंची धाम स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारी/कर्मियों को किया ब्रीफ

नैनीताल सरोवर नगरी में पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी वंदना सिंह एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल* द्वारा 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु लगे पुलिस अधिकारी/कर्मियों को पुलिस लाइन नैनीताल में ब्रीफ किया गया।

सभी अधिकारी / कर्मचारी को निम्नलिखित बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए:-

👉 ड्यूटी में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी अपने साथ बरसाती तथा डण्डा लेकर आयेंगे एवं साफ सुथरी वर्दी धारण करेंगे। कोई भी अधिकारी / कर्मचारी तब तक ड्यूटी स्थान नही छोडेंगे, जब तक प्रभारी अधिकारी द्वारा उन्हें ड्यूटी समाप्ति का आदेश न मिल जाये।

👉 क्षेत्राधिकारी भवाली / प्रभारी निरीक्षक भवाली कैंची धाम समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करके भण्डारे के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुये तद्नुसार आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

👉 भण्डारे के दौरान असामाजिक / आपराधिक / गुण्डा तत्वों / जेब कतरों/महिलाओं के साथ छेडछाड करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर अत्यन्त निकटता से दृष्टि रखी जाये और इस हेतु सादे वस्त्रों में पुरुष / महिला कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये।

👉 पार्किंग, यातायात, बैरियर, पिकेट ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें।

👉 कैंची धाम परिसर में उचित स्थानों पर रूफ टॉप डयूटियों वायनाकूलर / वीडियो कैमरा के साथ लगायी जाय।

👉 विगत माह में देश के विभिन्न स्थानों में घटित आतंकी/ नक्सली आदि घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये उक्त कार्यक्रम में सभी पुलिस बल, इकाई विशेष सतर्कता बरतते हुए सक्रिय होकर कार्य करेंगे।

👉 बम डिस्पोजल स्क्वायड, स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें लगातार एक्टिव मोड़ में कार्य करें।

👉पुलिस संचार, फायर यूनिट, SDRF की टीमें भी सतर्कता के साथ कार्य करें।

👉 लाउड हेलर के मध्यम से जनता से अपील की जाए कि कैंची धाम परिसर / मार्ग में कोई भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

👉 मन्दिर के अन्दर असामाजिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाये, जिससे छेड़-छाड जेब कतरी आदि की घटनायें न हो।

👉 मन्दिर में कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जाय। जिसमें वायरलैस सैट, सीसीटीवी नियन्त्रण कक्ष के अतिरिक्त एक लाउडस्पीकर की भी व्यवस्था की जाय और समय-समय पर पुलिस बल को निर्देशित किया जा सके।

👉 सभी रूट ड्यूटियां यातायात को सुव्यवस्थित रखेंगे और लगातार मूवमेंट में रखेंगे।

👉 कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम से भी परस्पर समन्वय करते रहें जिससे किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थिति होने पर जीवन रक्षक औषधियों एवं चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। किसी भी मरीज को उपचार हेतु ले जा रहे आपातकालीन वाहन एंबुलेंस को विशेष प्राथमिकता देकर मार्ग व्यवस्था बनाते हुए तुरंत निकलवाकर गंतव्य को भेजा जाय।

👉 ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा शालीनता का व्यवहार किया जाय।किसी भी दशा में दर्शनार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार न होने पाये। जिससे जनता के बीच नैनीताल पुलिस की सकारात्मक छवि उजागर हो सके।

👉 वाहनो में दर्शनार्थियों के ओवर लोडिंग होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।

👉 मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात डायवर्जन स्कीम पम्पलेट दर्शनार्थियों एवं वाहन चालकों को वितरित करवाये जायें, ताकि यातायात डायवर्जन के सम्बन्ध में किसी को कोई शंका न रहे।

ब्रीफिंग के दौरान अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत, आर चंद्रशेखर घोड़के पुलिस अधीक्षक चम्पावत, डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस संचार समेत अन्य अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक समेत ड्यूटीरत पुलिस बल मौजूद रहे।

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफिंग

नैनीताल। रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल द्वारा कैंची मेले में ड्यूटीरत सभी अधिकारियों की हल्द्वानी कोतवाली मीटिंग हॉल में डी ब्रीफिंग की गई। निर्देशित किया गया कि सभी ड्यूटी में धैर्य व संयम बनाए रखेंगे। लगातार लोगों को स्थिति से अवगत करेंगे जिससे लोग पैनिक ना हो। प्रत्येक स्तर पर तैनात किए गए अधिकारियों को अपना रोल पता है। सभी संबंधित पूर्ण मनोयोग के साथ अपने अधीनस्थों का मनोबल बनाते हुए मेले को सकुशल सम्पन्न कराए।

👉 कैंची मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

राजपत्रित अधिकारी–19
निरीक्षक/SI–157
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल–725
PAC–04 कंपनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *