October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका से वीआरएस ले चुके कर्मचारी के खिलाफ

0
1001407187
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नौकरी के दौरान फर्जी मार्कशीट लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए

पवन जाटव ने सीएम हेल्पलाइन और डीएम एसएसपी समेत पालिका को दिया शिकायती पत्र

जांच कर कार्रवाई की मांग की

प्रमोद सहदेव ने बताया सभी लगाए गए आरोप गलत

लिंक मैं क्लिक कर देकर पवन ने वीडियो में क्या कहा

नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी समाजसेवी पवन जाटव ने पालिका से वीआएस लेचुके पालिका कर्मचारी की नियुक्ति पर फर्जी मार्कशीट लगाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बता दें पवन जाटव ने आरोप लगाते हुए पत्र में कहा कि पालिका कर्मचारी प्रमोद सहदेव के द्वारा कुछ समय पहले वीआएस लिया गया है जिसकी शिकायत 04/06/2025 को सी०एम० हैल्पलाईन में भी कर रखी है।संबंधित व्यक्ति की मार्कशीट जाली होने का आरोप लगाया है। पवन ने कहा कि संबंधित व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाना आवश्यक है विभाग द्वारा भी कोई सत्यापन नहीं कराया गया जो जांच का विषय है। पत्र में कहा कि संबंधित व्यक्ति की नियुक्ति में जो अंक तालिकाएं लगी है। सभी अंक तालिकाओं की जांच कर संबंधित व्यक्ति के स्कूल या कॉलेज से सत्यापन कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति एवं जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करी जाए।

वीआएस ले चुके प्रमोद सहदेव ने बताया कि मेरी मार्कशीट फर्जी और शैक्षिक योग्यता पर पूर्व में मेरे परिवार के लोगों द्वारा आरोप लगाए गए थे। और शिकायत की गई थी जिस पर पालिका ने जांच कर ली गई थी। और जांच होने के अपरान्त ही पदोन्नति दी गई थी। और एक आरोपीय लगाया है कि मैं डर की वजह से वीआएस ली है जबकि मेरा स्वास्थ्य खराब होने की वजह से डॉक्टरों की राय के बाद मैंने वीआएस लिया है। आरोप में कोई सच्चाई नहीं है।

सवाल उठाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद आरोप हैं। नगर पालिका द्वारा कई वर्ष पूर्व में ही जांच कर ली गई थी उसकी जांच रिपोर्ट सही पाए जाने के आधार पर प्रोन्नति भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *