October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने

0
1001406890
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बैठक में अनुपस्थित और बिना तैयारी के आने वाले

अधिकारियों पर नाजारगी व्यक्त करते हुए मांगा स्पष्टीकरण

नैनीताल। उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने नैनीताल क्लब में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं वेतन एवं सुरक्षा उपकरण समय से देने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने बैठक में अनुपस्थित और बिना तैयारी के आने वाले अधिकारियों पर नाजारगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने पालिका द्वारा 524 स्वच्छता कर्मचारियों के आवास खाली करने व किराया वसूलने के नोटिस जारी करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना ठोस कारण के नोटिस जारी न किए जाएं। साथ ही बिना किसी नोटिस या स्पष्टीकरण के स्वच्छता कर्मचारियों को न हटाने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने मुख्य रुप कर्मचारियों को मिलने वाले पीएफ, ईएसआई औऱ मानकों के अनुसार मिलने वाले वेतन की विस्तृत जानकारी ली। कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं का लाभ स्वच्छता कर्मचारियों को मिले। इसके साथ ही समाज कल्याण, नगर निगम, पालिका समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को माह में एक से तीन बार बहुउद्देशिय शिविर लगाने और व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे की कर्मचारी अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों को समय से सभी सुरक्षा और बरसात से सभी सुरक्षा उपकरण देने के निर्देश दिए।
इस दौरान सभी नगर पालिका के अधिकारियों को मृतक आश्रितों को समय से नौकरी, सेवा निवृत्त को समय भुगतान देने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नियमित कर्मचारियों के समय से गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया हेतु सभी विभाग अपने स्तर से शिविर लगाकर कर कार्ड आदि बनाने का कार्य करें। इस दौरान नमस्ते योजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां पद के सापेक्ष कराएं। कहा कि नैनीताल में जल्द महर्षि वाल्मिकी चौक बनाया जाएगा, जिस पर स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने पंत पार्क में महर्षि वाल्मिकि चौक बनाने और विधायक निधि से मूर्ति बनाने की बात कही।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, समाज कल्याण मोहम्मद चांद, ईओ नगर पालिका नैनीताल द्वितीय विनोद सिंह जीना, ईओ लालकुआं राहुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भवाली पंकज अद्वैती समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *