October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दर्जा राज मंत्री नवीन वर्मा का व्यापारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

0
1001404286
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

व्यापारी समाज का प्रमुख अंग राज्य मंत्री: नवीन वर्मा

भीमताल नैनीताल। व्यापार मंडल भीमताल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यमंत्री नवीन वर्मा का व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज का प्रमुख अंग है साथ ही हमारे संगठन द्वारा जनहित की समस्याओं के लिए आवाज उठाई जाती है।
भीमताल में बाईं पास व पार्किंग प्रमुख समस्या है इसके निदान हेतु हर संभव प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की सभी 382 इकाइयों का आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश मंत्री रवैल सिंह आनंद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सैमवाल, जिलाध्यक्ष बिपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पटवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा पंकज उप्रेती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भीमताल पंकज जोशी, महिला उपाध्यक्ष आशा उप्रेती, सहित समस्त व्यापारी नेतागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *