October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन पर नगर मंडल करेगा स्वागत बैठक में लिया निर्णय

0
1001399828
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप विजेता टीम को करेंगे पुरस्कृत

नैनीताल। सरोवर नगरी में कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर नैनीताल क्लब में भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, स्वागत कार्यक्रम, व्यवस्थाओं और रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं समन्वय किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यह जानकारी दी गई कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2025 के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे। सभी प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का अंतिम प्रारूप तय किया गया, जिसमें स्वागत स्थल, मंच व्यवस्था, स्वयंसेवकों की ड्यूटी, यातायात, सुरक्षा एवं मीडिया समन्वय जैसे बिंदुओं पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, हरीश राणा, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, मंत्रीगण विकास जोशी, सभासद काजल आर्या, प्रदीप आर्या, मीडिया संयोजक आयुष भण्डारी, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, आईटी संयोजक कमल जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, सभासद भगवत रावत, दया कृष्ण पोखरिया, भाजयुमो महामंत्री रितुल कुमार, पार्थ साह, पंकज भट्ट, राहुल नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *