October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

केंद्र सरकार ने मेट्रोपोल परिसर क्षेत्र को अस्थायी पार्किंग लिए किया आवंटित

0
1001390902
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

नैनीताल। सरोवर नगरी मैं शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल क्षेत्र में पार्किंग बनाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सहमति मिलने से नैनीताल को एक बड़ी सौगात और राहत मिली है। वर्षों से लंबित पार्किंग संकट को दूर करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को उत्तराखंड सरकार को अस्थायी पार्किंग उपयोग हेतु आवंटित कर दिया है।
इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में मंगलवार को रामलीला स्टेज, बड़ा बाज़ार, मल्लीताल में मिष्ठान वितरण किया गया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और मंडल पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्की ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। अब नैनीताल में पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और पर्यटन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, मोहित साह, निखिल बिष्ट एवं ज्योति ढौंडियाल, महामंत्री आशीष बजाज, हरीश राणा, मंत्री विकास जोशी, प्रदीप आर्या, आशा आर्या, काजल आर्या, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, मीडिया संयोजक आयुष भण्डारी, आईटी संयोजक कमल जोशी, सोशल मीडिया संयोजक प्रखर रावत,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, भारती, विक्रम रावत,विवेक वर्मा सहित अन्य क्षेत्रवासी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *