October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे समारोह

0
1001309388
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नृत्य और कविता पाठ ने सभी माताओं की आंखों को किया नम

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रसिद्ध सेंट जॉन्स स्कूल, में शनिवार को मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मदर्स डे से एक दिन पूर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।बता दे कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और कविता पाठ ने सभी माताओं की आंखों को नम कर दिया। माताओं के लिए विशेष खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया।साथ ही अनेक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलो में म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड रेस,पार्सल पास, लकी मॉम आदि अनेक खेल थे। लकी ड्रा द्वारा लकी मॉम को चुना गया तथा विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया।
विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने अपने संबोधन में माताओं के त्याग, ममता और योगदान को सराहते हुए कहा कि मां सिर्फ एक शब्द नहीं, एक संपूर्ण भाव है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों और माताओं के लिए विशेष भोज के साथ हुआ। इस मौके पर रामनगर रामनगर उक्त कार्यक्रम में उप- प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा,आशा जोशी,किरन मेर,लता फर्त्याल,रुचि साह,मोनिका वर्मा,पल्लवी जोशी,शाहीन,दिया आर्या,विक्रम सिंह रावत, तुलसी मेहरा,पूनम,रेणु बिष्ट,मनोज कुमार एवम् समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योती त्रिपाठी एवं अनीता बोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *