October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दिवंगत जगमोहन जोशी मंटू को रंगकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पूरा साँस्कृतिक जगत शोक और सदमे में डूबा

नैनीताल के प्रसिद्ध रंगकर्मी संगीतकार और कई जगमोहन जोशी मंटू का सोमवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरा साँस्कृतिक जगत शोक और सदमे में डूब गया।

उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए युगमंच और नगर के तमाम रंगकर्मियों एवं बुद्धिजीविओ द्वारा सामूहिक रूप से एक शोक सभा का आयोजन किया, और हरदिल अजीज, मिलनसार और संत स्वभाव के महान कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के दौरान उपस्थित तमाम लोगों ने मंटू के बारे में अपने उद्गार प्रकट किये। इस अवसर पर देहरादून निवासी जनगीतकार डॉo अतुल शर्मा द्वारा मंटू को श्रद्धांजलि स्वरूप लिखी गई कविता का भी पाठ किया गया।

शोक सभा में विगत दिवस दिवंगत हुए रंगकर्मी जावेद हुसैन के पिता मोहम्मद हुसैन साहब को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में उपस्थित लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष डाo सरस्वती खेतवाल, डॉo विजय कृष्ण, दिनेश डंडरियाल, प्रो धनेश पांडे, राजीव लोचन शाह, प्रभात गंगोला, कैलाश जोशी, शेखर पाठक, अनूप साह, जहूर आलम, जितेंद्र बिष्ट, मिथिलेश पांडे, रवि जोशी, मदन मेहरा, मोहित सनवाल, कौशल शाह, वीरेंद्र शाह, मनोज कुमार, नवीन बेगाना, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, संजय कुमार, अनिल कुमार, विनय साह, सुनील कुमार, नवीन खोलिया, मुन्नी तिवारी, रेखा, सुषमा, अदिति खुराना, दीपा बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, योगिता तिवारी, दिनेश सिंह, बिनवाल, राजेश कुमार, दीपक सहदेव, डॉo हिमांशु पांडे, सिद्धांत, उत्पल आदि उपस्थित रहे।

नैनीताल के बाहर से शोक संदेश भेजने वालों में डॉo अतुल शर्मा, राजा बहुगुणा, प्रदीप पांडे, गिरजा पाठक, मनोज, भास्कर बिष्ट, संजय जोशी आदि ने सन्देश प्रेषित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *