October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन

0
1001165572
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

5 मई प्रातः 9:00 बजे से कलश यात्रा के साथ होगा प्रारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजन हेतु बैठक का आयोजन सभा भवन में किया। बैठक में शहर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि समाजसेवी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि श्री राम सेवक सभा वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करती है इसी क्रम में इस वर्ष आम जनमानस की धार्मिक आस्था के अनुरूप श्रीमद् देवी भागवत कथा आयोजित की जा रही है।
महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया 5 मई सोमवार को प्रातः 9:00 बजे कलश यात्रा सभा भवन से मां नैना देवी मंदिर होते हुए पुनः सभा भवन तक सम्पन्न होगी। इसके बाद श्रीमद् देवी भागवत कथा के दिव्य आयोजन को प्रारंभ किया जाएगा। व्यास देवेश शास्त्री द्वारा नित्य संगीतमय कथा प्रवचन होंगे। और 13 मई मंगलवार को हवन पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित जनों द्वारा श्री राम सेवक सभा की इस पहल पर हर्ष व्यक्ति किया एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा के दिव्य एवं भव्य आयोजन में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु सहमति व्यक्ति की है। इस दौरान प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, हरीश राणा, कैलाश बोरा, आशीष बजाज, मोहित शाह, विवेक वर्मा, डा मनोज पांडे, संतोष पांडे, डा मनोज बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, तारा बोरा, सावित्री सनवाल, तारा राणा, दया बिष्ट, नीमा अधिकारी, भगवती शर्मा, मंजू डालाकोटी, रश्मि राणा, वंदना पांडे, जया पालीवाल, ललिता दोसाद, दीपा चौधरी, मीना कनवाल, सरिता त्रिपाठी , लीला साह, श्वेता साह, चंद्रा पंत, अरविंद पडियार, युवराज करायत, शैलेश बिष्ट, दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *