October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सुगम यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन और पालिका का संयुक्त चला चेकिंग अभियान

0
1001048295
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नो पार्किंग जॉन में खड़े वाहनों और अतिक्रमणों को हटाया

किए चालान वसूला संयोजन शुल्क

नैनीताल। सरोवर नगरी में उच्च न्यायालय द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू चलाने के निर्देशन पर प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा और उनकी टीम द्वारा माल रोड दूध की देरी के समीप चेकिंग अभियान चलाकर टीवी नंबर टैक्सी स्कूटी बाइकों के चालान किए साथ ही लगभग आधा दर्जन स्कूटी मोटरसाइकिल को सीज भी किया गया। मल्लीताल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्र में लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया और 81 पुलिस एक्ट में 15 लोगों के चालान कर संयोजन शुल्क 3750 वसूल किया गया। कुल 90 वाहनों के चालान किए गए साथी नो पार्किंग जोन में काफी समय से खड़े वाहनों को टोह किया गयाl और इस दौरान 7 कोर्ट चालान भी किए गए। इस दौरान कुल 30400 संयोजन शुल्क वसूल किया गया। चेकिंग अभियान की खबर जैसे ही टैक्सी बाइक स्वामियों को पता चली तो हड़कंप मच गया। उच्च न्यायालय द्वारा 2017 में टीवी नंबर को माल रोड में प्रतिबंधित किया गया था इस दिशा निर्देश के क्रम में यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वरुणा अग्रवाल का कहना है शहर से सभी टीबी नंबर की बाइक कार स्कूटी मोटरसाइकिलों को किसी भी कीमत में शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *