October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल का स्पष्ट कहना

0
1001022645
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएसए ग्राउंड का संचालन पालिका करेगी खुद

खेल मंत्रालय क्या किसी को भी नहीं दिया जाएगा डीएसए ग्राउंड

नैनीताल। सरोवर नगरी में डीएसए ग्राउंड को खेल मंत्रालय को दिए जाने का मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। पालिका बोर्ड द्वारा बोर्ड बैठक में मैदान का संचालन स्वयं करने का फैसला पारित करने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा डीएसए ग्राउंड को खेल मंत्रालय को दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने कहा पालिका ईओ और खेल मंत्रालय द्वारा अनुबंध कर किया गया। जबकि अनुबंध करने का अधिकार ईओ को नहीं हैl सुनने में आया है खेल मंत्रालय बोर्ड लगाने जा रहे है। बिना हमारे अनुमति के नहीं लगाने दिया जाएगा। हल्द्वानी गोलापर स्थित स्टेडियम की स्थिति से लोग भली भाती स्पष्ट हैl खेल मंत्रालय उसका तो रखरखाव नहीं कर पा रही है और पीपीपी मोड में दिया जा रहा हैl तो वह नैनीताल डीएसए ग्राउंड को कैसे संभालेंगे अगर यह हमारे आड़े आते हैं तो आने वाले चिंतन शिविर का हमारे द्वारा विरोध किया जाएगा और पूरा शहर बंद किया जाएगा।
हमारे द्वारा पूर्व बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर स्पष्ट कर दिया गया था कि डीएसए ग्राउंड का संचालन पालिका द्वारा खुद कराया जाएगा किसी को नहीं दिया जाएगा। बता दे 1883 में गठित जिमखाना क्लब द्वारा इस ग्राउंड में हॉकी फुटबॉल क्रिकेट सहित कई प्रतियोगिता लगातार आयोजित की गई है। खेल मंत्रालय द्वारा एक फरमान जारी करते हुए की बिना अनुमति के इस ग्राउंड में कोई भी खेल गतिविधियां नहीं की जाएगी की खबर आते ही पालिका अध्यक्ष और सभासदों की एक आपात बैठक तुरंत कर फैसला लिया गया कि हमारे द्वारा डीएसए ग्राउंड का संचालन खेल गतिविधियों के लिए स्वयं कराया जाएगा जैसे पूर्व में कराया जाता था। और इस संबंध में पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने क्या कहा वीडियो में देखें। इस मौके पर बैठक में गीता उप्रेती गजाला कमाल, लता दफोटी, शीतल कटियार, जितेंद्र पांडे जीनू, मनोज शाह जगाती, भगवत रावत, अंकित चंद्रा, सुरेंद्र बाबू भाई, रमेश प्रसाद, राकेश पवार, सहित अन्य सभासद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *