October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अग्निशमन सेवा सप्ताह पर फायर कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

0
1001021810
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा सप्ताह का जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक यातायात क्राइम के निर्देशन मे हरनाम सिंह प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में मनाया गया इस दौरान फायर स्टेशन नैनीताल परिसर मे परेड फलीन कर शहीद अग्निशमन कार्मिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर समस्त कर्मचारियों ने 02 मिनट का मौन रखा गया शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किएl तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूक रैली कार्यालय से मस्जिद तिराहे होते हुए पंत पार्क माल रोड होते हुए गांधी चौक तल्लीताल पर पहुंची और लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया। इस मौके पर एलएफएम
हरनाम सिंह, राजकुवर राणा,
अमरदीप राणा,जयप्रकाश आर्या, मोहन सिंह भूपेंद्र सिंह, आनंद गिरि, रविंद्र सिंह, दीपक सिंह, किशोर कुमार, किशोर सिंह, विवेक थापा, नीरज कुमार,वीरेश कुमार, महिला फायर कर्मी प्रीति, कविता सकलानी, मीरा, रूपा राणा जागरूकता रैली में मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *