October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डी एस बी परिसर के कार्यवाहक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ललित तिवारी ने

0
1000992736
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रेरणा पांडे को चार मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के कार्यवाहक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ललित तिवारी ने आज प्रेरणा पांडे को चार मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रेरणा पांडे भीमताल की रहने वाली है उन्होंने गत वर्ष एम एस सी बायोटेक्नोलॉजी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए तथा वर्तमान में आई आई एम जम्मू से एम बी ए कर रही है ।प्रतिभाओं की धनी प्रेरणा पांडे 2024 में अवकाश न मिलने के कारण दीक्षांत समारोह में उपस्थित नहीं हो पाई थी । उन्हें आज ये मेडल तथा प्रमाण पत्र डी एस डब्लू कार्यालय में प्रदान किए गए । प्रेरणा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीता राम जिंदल गोल्ड मेडल , कोठारी एकता शिक्षा श्री पुरस्कार , वाइस चांसलर गोल्ड मेडल तथा सी एन राव फाउंडेशन इनसेंटिव गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। प्रेरणा की उपलब्धि पर प्रो नीता बोरा शर्मा, प्रो संजय पंत ,डॉ गगन होती ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ निधि वर्मा ,डॉ विजय कुमार नए बधाई तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है उस अवसर पर प्रेरणा के पिता तथा डॉ नवीन पांडे ,विशाल ,गौरव , आनंद कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *