October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती को संयोजक बनाए जाने पर

0
1000977213
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिला मंत्री प्रकाश आर्य ने जताई नाराजगी कहा

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को जिम्मेदारी देना गलत

भवाली नैनीताल। निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे व्यक्ति को जिम्मेदारी देने पर भाजपा पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी व जिला मंत्री प्रकाश आर्य ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ पार्टी की साख को ठेस पहुंच रही है, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूट रहा है। प्रकाश आर्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसकी उन्होंने शिकायत कर निष्कासन की मांग की थी। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2018 में भी अद्वैती को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा से निष्कासित किया गया था। बावजूद इसके, उन्हें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उन्हें बुधवार को नगरपालिका हाल में आयोजित कार्यक्रम का संयोजक बना दिया गया कहा कि ऐसे लोग पार्टी से जुड़कर केवल अपना स्वार्थ सिद्ध कर व्यक्ति विशेष के लिए राजनीति करते है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश चुनाव अधिकारी राजकुमार चाहर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पार्टी विरोधियों को कोई पद न दिया जाए। लेकिन इन निर्देशों की अवहेलना कर पार्टी अनुशासन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रकाश आर्य ने चेताया कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से आगामी चुनावों में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा, “मैं तन-मन-धन से पार्टी के प्रति समर्पित हूं, लेकिन स्थानीय स्तर पर हो रही अनुशासनहीनता चिंताजनक है। कहा कि वह इस गंभीर मामले को जिला व शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *