October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डोर टू डोर संस्था का अनुबंध निरस्त करने को लेकर

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका के सभासदों द्वारा पालिका परिषद द्वारा डोर टू डोर तथा अन्य स्थलों से कूड़ा एकत्रीकरण और निस्तारण यूजर चार्ज कलेक्शन कार्य के लिए की गई निविदा के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य का विरोध करते हुए उक्त कार्य के अनुबंध को तत्काल निरस्त करने की मांग की है ज्ञापन में अवगत कराया की नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा पालिका सीमान्तर्गत डोर टू खोर तथा अन्य स्थलों से कूड़ा एकत्रीकरण (जैविक/अजैविक), सेग्रीगेशन्, निस्तारण तथा यूजर चार्ज कलेक्शन कार्य हेतू की गयी निविदा के उपरान्त संबंधित फर्म / संस्था द्वारा कुशलतापूर्वक कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे कि क्षेत्र की जनता द्वारा काफी रोष व्यक्त किया जा रहा है। जिससे पालिका की छवि धामिल हो रही है। जबकि पालिका बोर्ड बैठक 4 अप्रैल को सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान में डोर टू डोर संस्था द्वारा कार्यशैली में सुधार न लाने की दशा में निविदा निरस्त कर दी जायेगी। लेकिन पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा अभी तक कोई निर्णय न लेने पर मंगलवार को लगभग समस्त सभासदों ने ज्ञापन देकर अनुबंध निरस्त करने की मांग की हैl ज्ञापन देने वाले सभासदों में अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार पांडे, पूरन सिंह बिष्ट, गीता उप्रेती, शीतल कटियार, ललित दफ़ौटी, राकेश पवार, गीता उप्रेती, सुरेंद्र कुमार, काजल आर्य, मनोज शाह जगाती, भगवत रावत सहित अन्य सभासदों ने अनुबंध निरस्त करने की मांग की हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *