October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के

0
1000965229
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एकाउंटेंट महेंद्र सिंह बिष्ट के सेवानिवृत होने पर हुआ विदाई समारोह आयोजित

नैनीतालl सरोवर नगरी के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैं मंगलवार विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विद्यालय के एकाउंटेंट महेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने 37 वर्ष पूर्ण करने के पश्चात आज उनकी फेयरवल पार्टी आयोजित की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश ने उनकी निष्ठा, कर्मठता एवं सरल ह्रदय की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व से हमको प्रेरणा मिलती है कि किस प्रकार से भली भांति कार्य किया जाता है । इस मौके पर उमेश शर्मा जी , विष्णु शुक्ला जी , अरुण यादव जी, दीवान जी, रामध्यान जी और किशन दा ने श्री महेंद्र सिंह बिष्ट जी के साथ बिताये हुए पल की सुनहरी यादों को इस कार्यक्रम में साझा किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्याम जी अग्रवाल ने महेंद्र सिंह बिष्ट के बारे में बताया कि कर्मठता व अनुशासन ही इनकी पहचान है । विद्यालय के संरक्षक के०पी० काला जी ने महेंद्र सिंह बिष्ट के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की क्योंकि पी० पी०जे ०की उत्पत्ति से लेकर आज तक इन्होने निरंतर सेवा दी है। विदाई समारोह में में विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ, आचार्य, कर्मचारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *