October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भिक्षकों का झुंड पहुंचा सरोवर नगरी मां नैना देवी मंदिर के आगे भीख मांगते आते नजर

0
1000853620
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन से पहले ही भिक्षुकों के झुंड यहां पहुंचने लगे हैं। नयना देवी मंदिर व बाजार में बैठकर भिक्षुक पर्यटकों से भीख मांगते भी नजर आते हैं और उनके पीछे लगकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।


बता दें कि हर पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों से पहले यहां दर्जनों भिक्षुक पहुंच जाते हैं। जो डीएसए भवन के आगे और रिक्शा स्टैंड में रात बिताकर दिन में मंदिर और बाजार क्षेत्र में लोगों से मांगते हैं। साथ ही खुले में गंदगी भी करते हैं। जिसको देखते हुए पुलिस प्रत्येक सीजन में अभियान चलाकर इनको नैनीताल से खदेड़ देती है। बीते दिनों भी मल्लीताल से पुलिस ने कई भिक्षुकों को खदेड़ दिया। लेकिन इधर ईद से पहले ही बीरवार को दर्जन से ज्यादा भिक्षुक यहां पहुंच चुके हैं। लोगों ने भिक्षुकों से शहर से बाहर भगाने की मांग की है। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि जल्द ही पूर्व की तरह अभियान चलाकर भिक्षुकों को शहर से बाहर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *