October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम मे दूसरें दिन

0
1000769767
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

योजना विषय में विस्तार से समझाया

नैनीतालl देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्र्तगत आयोजित देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम मे बुधवार को दूसरें दिन की कार्यशाला प्रातः10ः30 से सीएलटी कक्ष में प्रारम्भ हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता डाॅ भूपेन्द्र मेहरा तथा उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के देवभूमि उद्यमिता योजना के परियोजना अधिकारी अभिषेक नंदन का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा इस योजना के विषय में विस्तार से समझाया। डाॅ0मेहरा का 15 से अधिक वर्षाें से उद्यमिता विकास एव निर्माण का अनुभव है। व्याख्यान में डाॅ मेहरा ने प्रतिभागियों को बाजार सर्वेक्षण के गुणों को सिखाया तथा उन्होने बताया कि अपने उत्पाद को बाजार में लाने से पूर्व कैसे बाजार सर्वेक्षण करना चाहिए उनकी तकनीकों पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होने स्थानीय बाजारों में विपणन की तकनीकों को भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र मेें परियोजना अधिकारी अभिषेक नंदन ने प्रतिभागियों को देवभूमि उद्यमिता योजना में पंजीकरण की प्रकियां को पूर्ण करते हुएं अपने व्याख्यान में उद्यमिता के विभिन्न पहलूओं को समझाया। इस मौके पर कार्यक्रम में डाॅ भूपेन्द्र मेहरा, अभिषेक नंदन व कार्यक्रम के समन्यवक डाॅ विजय कुमार के साथ-साथ कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहें प्रतिभागी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *