October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऑल सेंट्स कॉलेज में फूलदेई का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया

0
1000748606
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl सरोवर नगरी में सोमवार को ऑल सेंट्स कॉलेज में चैत्र मास के आगमन और बसंत ऋतु के स्वागत में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। चूंकि फूलदेई के दिन विद्यालय में अवकाश था, इसलिए इसे आज विशेष रूप से मनाया गया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति से परिचित कराना और देश के विभिन्न भागों से आई छात्राओं को इस रंगारंग पर्व के महत्व से अवगत कराना था।

हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की नन्ही छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताजे बुरांश के फूल अर्पित कर देहरी पूजन किया और पारंपरिक लोकगीत “फूलदेई छम्मा देई” गाकर विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस मधुर प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने विद्यालय और सभी विद्यार्थियों की सफलता और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्राओं को फूलदेई पर्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में यह त्योहार फाल्गुन मास (फरवरी-मार्च) के पूरे महीने अलग-अलग स्थानों पर मनाया जाता है, जहाँ बच्चे घरों की देहरी पर ताजे फूल बिछाकर सुख-समृद्धि की शुभकामनाएँ देते हैं।

विशेष बात यह रही कि न केवल उत्तराखंड बल्कि बिहार, नेपाल और उत्तर प्रदेश से आई छात्राओं ने भी इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे विद्यालय में सांस्कृतिक विविधता और एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना रिचर्ड्स ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद और तोहफे प्रदान किए।

इस तरह, ऑल सेंट्स कॉलेज में फूलदेई उत्सव न केवल उल्लास और उमंग का प्रतीक बना, बल्कि छात्राओं के लिए एक शिक्षाप्रद और यादगार अनुभव भी रहा। साथ ही छात्राओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और इसकी गरिमा बनाए रखने की सीख ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *