October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक प्रांगण से रंग जुलूस निकला

0
1000721270
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

होलीयारों ने होली गीत गाकर बांधा समा

नैनीतालl सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 29 फागोत्सव में गुरुवार को रंग जलूस निकाला गया जिसमें होलियारों ने अबीर गुलाल उड़ाकर सबको शुभकामनाएं दी तथा प्रार्थना की सभी जीव धारी विश्व में। सुखी एवं स्वस्थ रहे । होलियारों ने लाल ,पीले ,बैंगनी ,केसरिया , हरा रंग पूरे जलूस में उड़ाया गया तथा जबीर उड़ाता गुलाल उड़ता उड़ते साथू रंग ,बुरुशी का फूला सहित खड़ी होली का गायन पर होलियारों ने होली नृत्य किया। इस दौरान कैलाश जोशी ,भीम सिंह कार्की ,हीरा रावत ,बिमल चौधरी ,,पारस जोशी , केदार सिंह राठौर ,मिथिलेश पांडे ,वीरेंद्र , चंदन जोशी ,गिरीश भट्ट ,मुकेश जोशी ने खड़ी होली का रंग जमाया । एक कुंतल रंग लोगो की खुशियों के साथ उड़ाया गया। हो मुबारक मंजर फूलों भरी ऐसी होली खेले जनाब अली से होली जलूस संपन्न हुआ । जलूस में भरी संख्या में बाल कलाकार ,राम सेवक सभा परिवार के लोग सहित ,डॉ किरण लाल साह ,पदम श्री अनूप साह ,केदार सिंह राठौर ,डॉ कपिल जोशी सहित होली के आनंद में लोगो ने नृत्य किया । फोटो प्रतियोगिता जिससे कूटमंचडल बदले द्वारा प्रायोजित किया जाता है उसके लिए भारी संख्या में फोटोग्राफर भी उपस्थित रहे । फोटो प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया प्रतिभागी को पंजीकरण करना अनिवार्य है तथा अपनी खींची फोटो को फेस बुक में अपलोड करना है । प्रथम पुरस्कार 7500 ,द्वितीय 5000 तथा तृतीय 3500 का रखा गया है तथा प्रथम स्थान पर आने वाले को बुरांश संस्था कौसानी थ्रेस कपूर द्वारा फोटोग्राफी की कार्यशाला मुफ्त कराई जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *