October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

29 वे फागोत्सव में स्वर्गीय नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों ने होली की प्रस्तुति दी

0
1000691866
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 29 वे फागोत्सव में मंगलवार स्वर्गीय नवीन लाल सह की स्मृति में स्कूली बच्चों ने होली की प्रस्तुति दी । प्रस्तुति देने वाले स्कूलों में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ,राष्ट्रीय शहीद स्मारक विद्यापीठ , भारतीय शदीद सैनिक विद्यालय ,प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल , सी आर एस टी इंटर कॉलेज , राम मॉन्टेसरी स्कूल , के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । अमेरिकन किड्स अकादमी तथा वृन्दावन डांस एवं म्यूजिक अकादमी के बल कलाकारी ने होली का रंग जमाकर लोगों का मन जीता। आज बल कलाकारों ने उड़ मिलत मय्या मिल आए , आओ होली के दिन ,कैले बंधी चीर, जी राय जागी रहे , अखियां पड़त गुलाल , मोरी आंखों में डारी गुलाल ,बुरांश का फूला , है है है मोहन गिरधारी , है रंग डरूंगी है रंग डरूंगी ,मेरे नैनिका तार नवल रसिया प्रस्तुत कर स्वर से होली के रंगों की बौछार की है। कार्यक्रम में प्रथम स्थान मोहन लाल साह बाल विद्यामंदिर ,द्वितीय स्थान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय तथा तृतीय पुरस्कार रामा मॉन्टेसरी तथा राष्ट्रीय शहीद सैनिक तथा प्राथमिक विद्यालय नए सांत्वना पुरस्कार जीता।
इस दौरान कार्यक्रम में विजेता स्कूल के छात्र छात्राओं को नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ,राजेश साह, प्रखर साह ,मनोज सह जगदीश बावरी ,विमल चौधरी , बिशन सिंह मेहता , राजेंद्र लाल साह ,भूवन बिष्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह पुरस्कार वितरित किया गया। निर्णायक कैलाश जोशी ,बृजमोहन जोशी रहे तथा हारमोनियम एवं टेबल पर नवीन बेगाना तथा संजय कुमार रहे । सभी को राजेश सह जी के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर होलिया कलाकार और लोग मौजूद थेl संचालन डॉ ललित तिवारी ,हेमंत बिष्ट ,मीनाक्षी कीर्ति ,मुकेश जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *