शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने
जनगणना के दौरान शिक्षकों को विद्यालय कार्य से मुक्त किए जाने को लेकर आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सोपा
मिला जल्द आदेश का आश्वासन

हल्द्वानी नैनीताल। जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों को विद्यालय कार्य से पूर्णतः मुक्त किए जाने की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 1 दिसम्बर से शुरू हो रहे जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणक को घर-घर जाकर 40 प्रश्नों की जानकारी पी.ई. ऐप पर दर्ज करनी है। विद्यालय कार्य के साथ इस राष्ट्रीय कार्य को करना संभव नहीं है। इससे न पढ़ाई हो पाएगी, न जनगणना शुद्ध होगी। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि दूरस्थ गाँवों में आजकल जाड़ों में भारी दिक्कतें होती हैं। सुबह-शाम ठंड, कोहरा और जंगली जानवरों का भय और आवागमन की परेशानी के बीच विद्यालय के साथ-साथ जनगणना का कार्य करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इस दौरान दीपक रावत ने शिक्षकों की इस समस्या की व्यवहारिकता को समझते हुए जल्द ही इस संदर्भ में शिक्षकों की कार्यमुक्ति का आदेश निकालने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर
ज्ञापन देने वालों में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, जिला मंत्री एल. डी. पाठक राजकीय शिक्षक संघ से गिरीश चन्द जोशी अध्यक्ष नैनीताल डी. एन. भट्ट जिला मंत्री जूनियर हाई स्कूल, कविता कपकोटी जिला उपाध्यक्ष नैनीताल एवं सुनीता भट्टआदि उपस्थित रहे।

























