November 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

२२वें दिन भी नहीं मिला लापता छात्र अर्णव का सुराग उम्मीद हारकर बिहार लौटे पिता और परिजन

0
1006291703
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अब जो होगा देखा जाएगा, लगातार तलाश व इंतजार के बाद टूट गया धैर्य

नैनीताल । नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चीना पीक की ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए बीटेक छात्र अर्णव सिंह का २२वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। बेटे की तलाश में बिहार से नैनीताल पहुंचे पिता पंकज कुमार और परिजन लगातार खोजबीन व पुलिस के चक्कर काटने के बाद आखिरकार हार मानकर वापस लौट गए। बेटे का पता नहीं चलने से मायूस पिता ने कहा: अब जो होगा देखा जाएगा।
बता दें बीते ६ नवंबर को अर्णव के लापता होने के बाद से परिजन नैनीताल में डटे हुए थे। हर दिन बेटे की सकुशल वापसी की उममीद लेकर पुलिस के पास पहुंचते लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से उनकी निराशा बढ़ती गई। पिता पंकज कुमार पुलिस की जांच से पहले ही असंतुष्टि जता चुके थे। उन्होंने जांच की दिशा और कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में गंभीरता से खोजबीन करने की मांग की थी।लगातार २२ दिनों तक बेटे की तलाश में भटकने और कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। पिता और अन्य परिजन अब बिहार लौट गए हैं।
बेटे को खोजने के लिए नैनीताल में बिताए दिनों की पीड़ा और बेबसी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। परिजनों को उममीद थी कि पुलिस की जांच से जल्द कोई जानकारी सामने आएगी लेकिन लंबा इंतजार निराशा में बदल गया।इससे पहले पिता पंकज कुमार ने कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी के दरबार और घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुंचकर अर्णव की सकुशल वापसी और न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने अर्णव का पता बताने वाले को ५० हजार रुपये और सकुशल वापस लाने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी वहीं पुलिस का कहना है कि लापता छात्र की तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *