October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

29वे फागोत्सव कि शुरुआत महिला होली जुलुस के साथ हुई

0
1000641605
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

होली गीतों के साथ महिला दलों ने बांधा समां

महिला होलियारो को किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी में 29वे फागोत्सव कि शुरुआत महिला होली जुलुस के साथ हो गई है। गुरुवार को तल्लीताल धर्मशाला से वैष्णो देवी मंदिर होते हुए जुलुस माल रोड होते हुए मल्लीताल बाजार से राम सेवक सभा पंहुचा। जुलुस में महिलाएं व विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक वेशभूषा धारण कर पहुंचे थे जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थेl

जुलुस राम सेवक सभा पहुंचने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल और रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह सहित सभी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में रंग कमी डॉक्टर संतोष आशीष नेता उपाध्याय को राधा कृष्ण की मूर्ति महानंदा सुनंदा की चुनरी और शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गयाl मंच पर महिला दल द्वारा होली गीत गाकर समा बांध दियाl

सभी महिला दलों की महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें कल नेगी उषा शर्मा राधा तिवारी जानकी लोहिया नीम भट्ट माया जोशी बिना पाठक सुषमा रावत शांति बरगली सहित अन्य महिला सदस्यों को सम्मानित किया गयाl इस दौरान महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 29 वे फागोत्सव का आयोजन 6 मार्च से 15 मार्च तक होगा। 7 को महिला दलों द्वारा होली प्रस्तुत की जाएगी। 8 मार्च को महिला बैठकी होली, 9 मार्च को चीर धारण और रंग धारण, 10 मार्च को आंवला एकादशी तथा एकल होली गायन, 11 मार्च को स्कूली बच्चे होली गायेंगे तथा 12 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकार होली प्रस्तुति देंगे। 13 मार्च को होली रंग जलूस तथा पुरुषों की होली तथा होलिका दहन रात्रि में होगा तथा छलडी 15 मार्च को होगी।


बताया कि इस वर्ष 2 कुंतल हर्बल रंगों से होली खेली जाएगी।
इस दौरान इस दौरान अध्यक्ष मनोज लाल साह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, मिथिलेश पांडे, प्रबंधक विमल शाह, मोहित लाल शाह,आरती बिष्ट, राधा पांडे खोलिया, सोनू साह, ज्योति, रीना मेहरा, भुवन बिष्ट खष्टी बिष्ट प्रेम अधिकारी दीपा बिनवाल दीपा पांडे, कंचन जोशी, डॉक्टर पल्लवी, डॉक्टर प्रगति जैन, नितिन कार्की, जीवंती भट्ट, मुन्नी तिवारी, मोहित शाह, आनंद बिष्ट, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, गीता उप्रेती, विनीता पांडे, समेत अन्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ललित तिवारी मीनाक्षी कीर्ति और मुकेश जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गयाl

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *