November 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

इतिहास विभाग के हिमालय संग्रहालय द्वारा प्रदर्शनी को

0
1006194683
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आज से 12 दिवसीय तक शहीदों के छायाचित्रों व अन्य आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा

नैनीताल। लंबे संघर्ष और जनआंदोलन के परिणामस्वरूप 9 नवंबर 2000 को उत्तराखण्ड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए वर्ष 1994 में हुए ऐतिहासिक जन आंदोलन की यादें आज भी हर उत्तराखण्ड वासी के हृदय में जीवित हैं। अलग राज्य की मांग को लेकर हजारों आंदोलनकारियों ने सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया। इस आंदोलन में खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाएं उत्तराखण्ड के इतिहास में कभी न भुलाई जाने वाली त्रासदियां बन गईं।
इतिहास विभाग के हिमालय संग्रहालय द्वारा प्रदर्शनी में राज्य आंदोलन के ऐतिहासिक छायाचित्रों, शहीदों के बलिदान और आंदोलनकारियों के संघर्ष को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के वास्तविक इतिहास से परिचित कराना तथा शहीदों के सपनों के उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रेरणा देना है। 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखण्ड अलग राज्य बना, लेकिन इस राज्य की नींव में आंदोलनकारियों का संघर्ष और शहीदों का अमूल्य बलिदान समाहित है।
इस बलिदान की याद में इतिहास विभाग के हिमालय संग्रहालय, डी0एस0बी0 परिसर, नैनीताल द्वारा विशेष रूप से पृथक उत्तराखण्ड राज्य के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियो की स्मृति में आज 19 नवम्बर से 30 नवम्बर (12 दिवसीय) तक शहीदों के छायाचित्रों व अन्य आयामों पर प्रकाश डाला जा रहा है।
संग्रहालय में रखे पत्रों व छायाचित्रों का आज दर्जनों विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों के साथ ही आगन्तुकों ने अवलोकन किया। साथ ही आगन्तुको का कहना है कि यहा पर रखे छायाचित्र अति दुर्लभ व महत्वपूर्ण होने के साथ ही सग्रहालय मे रखी अन्य सामग्री भी हमारे इतिहास को जानने का महत्वपूर्ण साधन है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग प्रो0 संजय कुमार टम्टा, संग्रहालय प्रभारी प्रो0 सावित्री कैड़ा जन्तवाल, प्रो0 संजय घिल्डियाल, प्रो0 रीतेश साह, डा0 शिवानी रावत, डा0 मनोज बाफिला, डा0 पूरन सिंह अधिकारी, डा0 भुवन चन्द्र शर्मा, डा0 हरदयाल सिंह जलाल, डा0 विरेन्द्र पाल, डा0 शिवराज सिंह कपकोटी, अनूप कुमार, भुवन पाठक, नीरज बिष्ट, रोहित भाकुनी, किशोर जोशी सहित अनेको शोधार्थि व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *