भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर
पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने श्रद्धासुमन किए अर्पित

नैनीताल। सरोवर नगरी में
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान उन्होंने 109वीं जयंती पर लौह महिला स्व. इंदिरा गाँधी को याद करते कहा कि उनके द्वारा हरित क्रांति की सुविधा, निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्वी पाकिस्तान को युद्ध के जरिये अलग कर बांग्लादेश की आजादी, शिमला समझौता,सफल विदेश नीति आदि साहसिक निर्णयों के लिए कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा आयरन लेडी को याद करेगा।

























