November 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राम लाल ब्रदर्स फर्म के 125 वर्ष पूरे होने पर

0
1006147598
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

फिल्म PYRE चिता को कैपिटल सिनेमा में फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर विनोद कापड़ी और
शहर के लोगों ने देखा

पहाड़ के जीवन और पलायन पर बनी PYRE चिता’ फिल्म मैं दिखाई पहाड़ों की हकीकत

oplus_0

नैनीताल। सरोवर नगरी ऊत्तराखण्ड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर आधारित फ़िल्म ‘ PYRE चिता’ का फ्री शो आज रविवार को कैपिटल सिनेमा हाल में शो शहर के लोगों द्वारा देखा गया। बता दे आज का शो मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष व संस्थापक पुनीत टंडन द्वारा आयोजित किया गया था। यह फिल्म गांव से हो रहे पलायन पर आधारित है। और इस फिल्म में पहाड़ों की कठोर जिंदगी और पलायन का दर्द दर्शाया गया है और इस फिल्म को देश में काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें गांव की वर्तमान में हकीकत दिखाई गई है। कैसे एक माता पिता सालों से अपने बेटे के इंतजार में रहते है और धीरे-धीरे पूरा गांव खाली हो जाता है। और उसे भय सताता है क्या अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो उन्हें अग्नि कौन देगा। फिल्म चीता में दुर्गम पहाड़ों में अस्पताल, स्कूल, सड़क, व्यापार व अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं के अभाव के कारण पलायन को मजबूर, युवाओं की इस कहानी में गांव में छूटे बुजुर्गों की दुर्दशा बयां की गई है।
यह फिल्म पिथौरागढ़ के गांव में दर्शी गई है और इस फिल्म को पिथौरागढ़ निवासी विनोद कापड़ी द्वारा लिखित, निर्देशित और प्रोड्यूसड है और वह स्वयं बिल्कुल फ़िल्म ‘PYRE चिता’ को देखने आए थे। इस फ़िल्म में पदम सिंह और हीरा देवी को मुख्य रोल में रखा है। और रंगकर्मी सुभाष भी लच्छू के रोल अदा कर रहे हैं। बता दे ये फ़िल्म हिंदी और मलयालम में प्रदर्शित हो रही है। दो घंटे की इस फ़िल्म के इंटरवल और अंत में माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से युवाओं का पालन एक बीमारी की तरह है। इसे दूर करने के लिए आज के युवाओं ने अपने अपने क्षेत्रों में पर्यटन के साथ नए नए आयाम तलाशने चाहिए। राम लाल ब्रदर्स फर्म के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रायोजित इस फ़िल्म को देखने के लिए शहर के लोग पहुंचे। कई बैस्ट फ़िल्म ऑडिएंस, कई ग्रैंड ज्यूरी अवार्ड और बैस्ट डायरेक्टर अवार्ड जीतने वाली इस फ़िल्म को देखने के लिए कुर्माचाल बैंक के पूर्व अध्यक्ष आलोक साह, गीता साह, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विक्रम स्याल, रंग कर्मी इदरीश मलिक, दिनेश राणा, डॉ.मंनोज बिष्ट, मंजू बिष्ट, जी.बी.बिष्ट, अधिवक्ता अखिल साह, अनुपमा साह, सुमित खन्ना, निधि राणा, संदीप राणा, प्रशांत, शिखा, नीरज, डॉ.संतोक, सागर, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद दुआ, साक्षी दुआ समेत कई युवा और बच्चे भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *