कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने पद्म श्री डॉ ललित पांडे के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने पद्म श्री डॉ ललित पांडे 78 वर्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । डॉ पांडे उत्तराखंड में पर्यावरण ,शिक्षा ,ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सरोकार की लिए समर्पित रहे। उन्होंने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
डॉ ललित पांडे ने आईआईटी दिल्ली, एमआईटी विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह वर्ष 1984 में अल्मोड़ा लौट आए। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन उत्तराखंड के समाज और पहाड़ों के विकास के लिए समर्पित कर दिया।
उत्तराखंड सेवा निधि के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण शिक्षा को विद्यालयों तक पहुंचाने, ग्रामीण पुस्तकालयों और बालवाड़ियों की स्थापना, महिला सशक्तीकरण, जल एवं स्वच्छता, वनीकरण, कृषि और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में काम किया। उनके प्रयासों से प्रदेश के सैकड़ों गांवों और समुदायों को लाभ मिला। वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। कूटा ने डॉ पांडे के निधन को बड़ी शती कहा है जिससे पहाड़ की आवाज कम हुई है कूटा ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि। दी है। उनके निधन पर डॉ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी , ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है ।

























