November 13, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भव्य कार्यक्रम मे भाजपा नेता हेम आर्य ने कहा

0
1006121585
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरन्तर उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित है

ज्योलीकोट नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत 13 नवम्बर को कृषि विज्ञान केंद्र, ज्योलीकोट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने प्रदेश के विकास, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प पर विस्तार से अपने विचार रखे, और भाजपा नेता हेम आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हमारे महान पूर्वजों और राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, कठिन परिश्रम और अनेकों बलिदानों का परिणाम है। उनके त्याग और संघर्ष के कारण ही हमें पृथक उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि हम सभी मिलकर उनके सपनों के अनुरूप एक सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखण्ड का निर्माण करें। राज्य के प्रत्येक नागरिक को उत्तराखण्ड के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि उत्तराखण्ड देश के तेजी से विकास करने वाले अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान स्थापित करे।
हेम आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने पिछले वर्षों में उत्तराखण्ड में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर प्रदेश की समृद्धि, जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें, ताकि राज्य आंदोलनकारियों का विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार हो सके।
कार्यक्रम का संचालन भवाली मंडल महामंत्री श्रीमती वर्षा आर्या ने किया तथा अध्यक्षता भवाली मंडल अध्यक्ष श्री हिमांशु बिष्ट ने की।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भवाली रजनी रावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भवाली नीरज गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुयाल, शक्ति केंद्र संयोजक दीवान अधिकारी, ग्राम प्रधान सड़ियाताल हरगोविन्द रावत, बेलुवाखान प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार, हेमा रावत, श्रीमती सुभांगी रावत, ममता बर्गली, मीना बर्गली एवं चंद्रशेखर कार्की सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *